फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM and SSP inspect Kanwar route; instructions issued to complete arrangements on time.

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर डीएम-एसएसपी का निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश

Sat, 11 Jul 2026 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
DM and SSP inspect Kanwar route; instructions issued to complete arrangements on time.
सरधना। महाराणा प्रताप रजबहा कांवड़ पटरी मार्ग पर यात्रा को लेकर निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना/रोहटा। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार और एसएसपी अविनाश पांडेय ने अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने राधना, पाली, सरूरपुर खुर्द, महाराणा प्रताप रजबहा कांवड़ पटरी मार्ग, लाहौरगढ़ पुल और पुरा महादेव कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, रूट डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्री गुजरेंगे वहां झूल रही हाईटेंशन एवं लो टेंशन (एलटी) विद्युत लाइनों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों को कांवड़ पटरी मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने, वर्षा के कारण हुए कटान की मरम्मत कराने तथा सड़क किनारे श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा बन रही पेड़ों की लटकती टहनियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। जलाशयों एवं नदी-नालों के निकट सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने पुलिस अधिकारियों से गोताखोरों की सूची उपलब्ध कराने और आवश्यकता के अनुसार उनकी तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अविनाश पांडेय ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी बैरिकेडिंग, सुचारु रूट डायवर्जन और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का दल पुरा महादेव कांवड़ मार्ग की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रवाना हो गया। इस दौरान एसडीएम उदित नारायण सेंगर, एसडीएम सदर दीपक माथुर साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed