फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dl and dress compolsory for auto driver

9500 ऑटो/टेंपो चालकों के लिए डीएल, वर्दी अनिवार्य  

Sat, 15 Apr 2017 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 15 Apr 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
dl and dress compolsory for auto driver
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर के करीब 9500 ऑटो/टेंपो चालकों के लिए अब ड्राइविंग लाइसेंस रखने के साथ ही वर्दी पहनना अनिवार्य होगा। एसपी ट्रैफिक ने इसके आदेश जारी करते हुए 30 अप्रैल तक का समय दिया है। एक मई से चलने वाले विशेष अभियान में आदेश का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


टीएसआई दीनदयाल दीक्षित ने बताया कि शहर में बेगमपुल से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, तेजगढ़ी और मेडिकल कॉलेज गेट तक नो टेंपो जोन है। इस जोन को छोड़कर शहर में करीब साढ़े नौ हजार ऑटो/टेंपो दौड़ रहे हैं। हालांकि करीब एक हजार चालक वर्दी पहन चुके हैं। लेकिन सभी ऑटो/टेंपो चालकों के डीएल और वर्दी अनिवार्य होने की जानकारी ऑटो/टेंपो चालकों की यूनियन और प्रधानों को दे दी गई है। इतना समय इसलिए दिया गया है ताकि कोई बाद में बहाना न बना सके। अभियान के दौरान उल्लंघन मिलने पर ऑटो/टेंपो का चालान या सीज कार्रवाई होगी। दूसरी बार उल्लंघन में परमिट निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रे वर्दी, रूट लिखना जरूरी
टीएसआई के अनुसार सभी ऑटो/टेंपो चालक ग्रे कलर की वर्दी पहनेंगे। प्रत्येक चालक को अपने ऑटो/टेंपो पर रूट लिखना अनिवार्य होगा। जिससे शहर में पता चल सके कि शहर में किस रूट का ऑटो/टेंपो कहां चल रहा है। इससे जहां लोगों को आसानी रहेगी, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और पर्स लूट की घटनाएं भी रोकी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख रूट:
- बेगमपुल से मवाना रोड पर गंगानगर तक
- मवाना अड्डे से हापुड़ अड्डे तक
- कमिश्नरी आवास चौराहे से तेजगढ़ी
- तेजगढ़ी से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर
- एल ब्लॉक शास्त्रीनगर से हापुड़ रोड
- मेडिकल कॉलेज से गढ़ रोड
- बागपत अड्डे से सुभारती बाईपास तक
- जीरोमाइल से मोदीपुरम व सिवाया तक
- हापुड़ अड्डे से भूमिया का पुल और लिसाड़ीगेट
- जीरो माइल से कंकरखेड़ा
- बेगमपुल से दिल्ली रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed