फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diwan Public School's stellar performance in the shooting competition.

Meerut News: दीवान पब्लिक स्कूल का शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2026 06:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Diwan Public School's stellar performance in the shooting competition.
शूटिंग में पदक जीतने वाले कार्तिक
कार्तिक गुप्ता ने अंडर-19 पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीबीएसई नार्थ जोन-1 शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 अगस्त तक सहारनपुर के नालंदा वर्ल्ड स्कूल में किया गया। इस प्रतियोगिता में दीवान पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया।

अंडर-19 पुरुष वर्ग में निशानेबाज कक्षा 12 के छात्र कार्तिक गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल में 382 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। कार्तिक ने अपनी सटीक निशानेबाजी, आत्मविश्वास और खेल कौशल का शानदार परिचय देते हुए प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया। अंडर-17 टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 1093 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया । टीम में आर्यन मौर्य, समर्थ अग्रवाल एवं अक्षांत तोमर ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। टीम मेनेजर श्वेता कौशिक रही। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक एचएम राउत व प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने कार्तिक व अंडर-17 टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed