Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diwali was celebrated in schools, Rangoli and cultural presentations captivated the hearts.

Meerut News: स्कूलों में मनाया गया दिवाली पर्व, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Fri, 06 Nov 2026 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Diwali was celebrated in schools, Rangoli and cultural presentations captivated the hearts.
सरधना। एजसी वर्ल्ड स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में रंगोली बनाते और सां
विद्यार्थियों ने रंगोली, दीया सजावट और क्राफ्ट के जरिये दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने रंगोली, दीप सजावट, क्राफ्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
केके पब्लिक स्कूल में कक्षा सजावट, सदनवार रंगोली और क्राफ्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मांटेसरी विभाग के बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में स्कूल पहुंचे। विद्यार्थियों ने बंदनवार, झालर और चार्ट से अपनी कक्षाओं को सजाया। रंगोली प्रतियोगिता के कक्षा छह से आठ वर्ग में गांधी सदन प्रथम, नेहरू सदन द्वितीय तथा सुभाष और टैगोर सदन संयुक्त रूप से तृतीय रहे। कक्षा नौ से 12 वर्ग में गांधी और नेहरू सदन संयुक्त रूप से प्रथम, सुभाष सदन द्वितीय और टैगोर सदन तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
विज्ञापन

द्रोण पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता और फूड फिएस्टा आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति और दिवाली के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाया। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक डिजाइन बनाए। बिना आग के व्यंजन तैयार कर स्टॉल लगाए। प्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य अरशद खान, दीपक यादव, संजना थापर और श्वेता सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजी वर्ल्ड स्कूल परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, दीपों और रंगोलियों से सजाया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली, दीया सजावट, मोमबत्ती सजावट और बंदनवार बनाने जैसी गतिविधियों में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य डॉ. रुचि गुप्ता ने विद्यार्थियों को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर संजय चौधरी ने विद्यार्थियों और स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।

आदर्श नगर स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्टाफ ने भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की आरती के साथ किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने पटाखामुक्त और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर दिवाली मनाने का संदेश दिया। संचालन पूजा टोंक ने किया। इस मौके पर मैनेजर बबीता जैन, अमित कुमार, मंजू पालीवाल, नीशु राणा, दीपांशी शर्मा, प्रियंका पाल, खुशबू जैन, रेनू, दीपा शर्मा, गीता वर्मा, रितिका जैन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed