फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diwali: Due to inflation...the festival is taking a heavy toll on the pocket

दिवाली: महंगाई की मार...जेब पर भारी पड़ रहा त्योहार

Wed, 19 Oct 2022 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Diwali: Due to inflation...the festival is taking a heavy toll on the pocket
दिवाली: महंगाई की मार...जेब पर भारी पड़ रहा त्योहार
विज्ञापन

मेरठ। दिवाली पर महंगाई की मार पड़ रही है। खाद्यान, एमएफसीजी, बर्तन, कपड़े और मिष्ठान सभी के भाव बढ़ गए हैं। इससे खरीदारी भी कुछ हद तक प्रभावित हो रही है। पेट्रोल के भाव 100 रुपये के आसपास पहुंच गए हैं। दूध के साथ घर में प्रयोग होने वाली प्रत्येक वस्तु के भाव में इजाफा हुआ है। साल 2022 में अप्रैल से अक्तूबर के बीच विभिन्न खाद्य पदार्थों और दूध के भाव कई बार बढ़े हैं।
बर्तनों के भाव में 20 प्रतिशत इजाफा
बर्तन विक्रेता शुभम ने बताया कि कांस्य, तांबा, पीतल के भाव में वर्ष 2021 के मुकाबले 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ऐसे में कढ़ाई, डोल, डिनर सेट के रेट में इजाफा हुआ है। स्टील के बर्तनों के भाव में इस बार 10 से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

महंगे हुए आटा, दालें और रिफाइंड
सदर मंडी व्यापारी अंकित गुप्ता ने बताया कि 10 किलो आटा जो पूर्व में 280 का था, वह बढ़कर 310 का हो गया है। दालों के भाव भी 8 से 10 प्रतिशत बढ़ गए हैं। रिफाइंड में 15 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। सरसों का तेल 125 से बढ़कर 147 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैंपू, फेस क्रीम और टूथपेस्ट के भी भाव बढ़े
थोक व्यापारी विनेश जैन ने बताया कि शैंपू, फेस क्रीम, सिर में लगाने वाला तेल और टूथपेस्ट पर मूल्य वृद्धि हुई है। ऑनलाइन और मॉडर्न ट्रेड अधिक छूट दिखाने के लिए कंपनियों ने एमआरपी बढ़ाकर माल कम कर दिया है। बाजार में रिटेलर का मुनाफा बढ़ा है और ग्राहक को घाटा उठाना पड़ रहा है।
दोपहिया-चार पहिया वाहनों की कीमतें बढ़ीं
दोपहिया और चार पहिया वाहनों के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। कार कंपनियों ने इस साल तीन बार वाहनों के रेट में वृद्धि की है। जनवरी, अप्रैल और फिर अगस्त में रेट बढ़ाए हैं। किया के डीलर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि कच्चा माल महंगा होने के कारण वाहनों के रेट में इजाफा हुआ। साल 2023 में फिर से रेट में वृद्धि का कंपनियों ने अंदेशा जताया है।
रेडिमेड कपड़ों पर टैक्स की मार
सदर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील दुआ ने बताया कि रेडीमेड कपड़ों के रेट में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कच्चा माल महंगा हो गया है, साथ ही पहले जहां 5 प्रतिशत टैक्स लगता था, अब 12 प्रतिशत लग रहा है।
दूध ने महंगी की मिठाई
दूध के भाव जनवरी से अक्तूबर के बीच तीन बार बढ़े हैं। साथ ही चीनी और सूखे मेवों का भाव बढ़ा है। मिष्ठान विक्रेता संदीप ने बताया कि मिष्ठान बनाने में प्रयोग होने वाली वस्तुओं के भाव बढ़ने से मिठाई के दामों में भी वृद्धि हुई है।

टेक्नोलॉजी के साथ इलेक्ट्रानिक सामानों कीमत में बढ़ोतरी
इलेक्ट्रानिक्स में नई टेक्नोलॉजी आई है और रेट वर्ष 2021 के मुकाबले बढ़े हैं। इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी आनंद ने बताया कि कंपनियों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव और एसी आदि दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed