फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Divyang husband strangled to death

दिव्यांग पति की गला दबाकर पत्नी ने की हत्या

Thu, 06 Aug 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Divyang husband strangled to death
मेरठ। लिसाड़ी गेट लक्खीपुरा की गली नंबर 26 में बुधवार को टीवी मैकेनिक इस्लामुद्दीन (45) पुत्र अलीमुद्दीन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह दोनों पैरों और एक हाथ से दिव्यांग था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस्लामुद्दीन की पत्नी नसीम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नसीम का कहना है कि वह इस निकाह से खुश नहीं थी। इस्लामुद्दीन उसका उत्पीड़न करता था इसलिए उसे मार डाला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करीब 6 वर्ष पूर्व इस्लामुद्दीन के छोटे भाई रियाजुद्दीन उर्फ राजू ने आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद राजू की पत्नी नसीम का निकाह दिव्यांग इस्लामुद्दीन से कर दिया गया था। राजू से नसीम को दो बच्चे थे जबकि इस्लामुद्दीन से भी नसीम को एक बेटा पैदा हुआ। इस्लामुद्दीन के बड़े भाई सलीमुद्दीन का आरोप है कि इस्लामुद्दीन करीब 70 प्रतिशत दिव्यांग था इसलिए नसीम को पसंद नही था। इस्लामुद्दीन ने कुछ दिन पूर्व अपनी हत्या का अंदेशा भी जताया था। आरोप है कि नसीम आरिफ नाम के एक युवक से मिलकर उसकी हत्या करा सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को नसीम ने इस्लामुद्दीन की मौत होने की जानकारी दी। जब परिवार के लोग उसके घर पहुंचे तो इस्लामुद्दीन के चेहरे पर नाखून और गले पर नील के निशान थे। उसके कान से खून निकल रहा था। शक होने पर नसीम से पूछताछ की तो उसने कहा कि सिर के दर्द की गोली खाने से इस्लामुद्दीन की मौत हुई है। इस्लामुद्दीन के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस्लामुद्दीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर नसीम को हिरासत में ले लिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार पूछताछ में आरोपी महिला नसीम ने बताया कि उसका पति उसका मारता पीटता था और उसका उत्पीड़न करता था। तंग आकर उसकी चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी महिला के अनुसार उसके पति के मरने के बाद उसके परिजनों ने उसका निकाह जबरन दिव्यांग से करा दिया था जिससे वह खुश नही थी। सलीमुद्दीन ने नसीम के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed