{"_id":"5d92931f8ebc3e93b31a6b6c","slug":"divya-and-shivani-got-gold-medal-through-governer-anandiben-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्या को मुरारी लाल माहेश्वरी और शिवानी को मिला अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्या को मुरारी लाल माहेश्वरी और शिवानी को मिला अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
Tue, 01 Oct 2019 05:13 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 01 Oct 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
दिव्या और शिवानी को मिला पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू के 31वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 54 होनहारों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। आईपी कॉलेज बुलंदशहर की दिव्या तेवतिया को एमकॉम परीक्षा में टॉप करने पर स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मास्टर इन जर्नलिज्म की टॉपर शिवानी बर्मन को श्री अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
अमर उजाला के संस्थापक स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी और नवोन्मेषक श्री अतुल माहेश्वरी के नाम पर प्रतिवर्ष टॉपर्स को ये दोनों स्वर्ण पदक दिए जाते हैं। दिव्या तेवतिया को इस बार का सर्वोच्च कुलाधिपति रजत पदक भी मिला है।
विज्ञापन
दिव्या ने बताया कि ये दोनों पदक मिलना उनके जीवन में बेहद महत्व रखता है। राज्यपाल से दो बार पुरस्कार पाकर कितनी खुशी हुई बता नहीं सकती। नेट क्वालीफाई करने के बाद अब दिव्या का सपना प्रोफेसर बनने का हैं। शांति निकेतन कॉलोनी बुलंदशहर निवासी दिव्या तेवतिया के पिता अशोक तेवतिया सेना से रिटायर्ड होने के बाद गाजियाबाद में कार्यरत हैं। मां सुनीता गृहणी हैं। भाई अभिजीत सिविल इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
एमजेएमसी में टॉप करके श्री अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक पाने वाली श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज मुजफ्फरनगर की छात्रा शिवानी बर्मन के पिता हरीश कुमार मजदूरी करते हैं। माता सविता देवी गृहणी हैं। मुजफ्फरनगर के रैदासपुरी की रहने वाली शिवानी आईएएस बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि पदक पाने पर वे बहुत बेहद उत्साहित हैं। छात्रा ने अपनी पढ़ाई छात्रवृत्ति की बदौलत की है।