Meerut: प्रेमी से नाराज तलाकशुदा महिला ने लगाई गंग नहर में छलांग, पुलिस कर रही तलाश
मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में भदौड़ा गांव की एक तलाकशुदा महिला ने प्रेमी से नाराज होकर गंग नहर में छलांग लगा दी। 112 पर कॉल करने के बाद महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस की तलाश जारी है, फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला।
विस्तार
मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के भदौड़ा गांव में एक तलाकशुदा महिला ने प्रेमी से नाराज होकर खौफनाक कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक महिला ने पहले 112 पर कॉल किया और इसके बाद पूठखास पुल से गंग नहर में छलांग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का अपने प्रेमी से विवाद चल रहा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश में पूरी टीम जुटी हुई है।