फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Divorced his wife in Bijnore police station and then married with his girlfriend

थाने में पत्नी को तीन तलाक फिर पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका से निकाह, 35 हजार में निपटा फैसला

Tue, 25 Sep 2018 06:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 25 Sep 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Divorced his wife in Bijnore police station and then married with his girlfriend
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

तीन तलाक पर केंद्र सरकार ने हाल ही में तीन साल की सजा का प्रावधान किया है। लेकिन यूपी के एक थाने में ऐसा मामला देखने में आया है, जैसे थानेदार को कोई जानकारी ही न हो। क्योंकि यहां एक युवक ने थाने में पुलिस की मौजूदगी में पत्नी को तलाक देकर अपनी प्रेमिका से निकाह कर लिया। बकायदा मौलवी को थाने में बुलाकर निकाह किया। आगे जानिए क्या है पूरा मामला:-

विज्ञापन

मामला यूपी के बिजनौर का है। यहां गांव बरुकी के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को थाने में तलाक देकर थाने में अपनी प्रेमिका से निकाह कर लिया। तलाक देने वाली पत्नी को 35 हजार रुपये दिए गए। पुलिस की मौजूदगी में थाने में यह निकाह हुआ है।

गांव बरूकी निवासी गुलफाम का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुलफाम के परिजनों ने सब कुछ जानते हुए उसका निकाह 15 जुलाई को अपनी रिश्तेदारी में हल्दौर क्षेत्र के गांव पावटी निवासी नौशाद की पुत्री से कर दिया था। निकाह के बाद रुखसती नहीं हुई। गुलफाम का निकाह रिश्तेदारी में होने पर प्रेमिका कुछ माह तो शांत रही। शनिवार को प्रेमिका अपने मां का घर छोड़ प्रेमी के घर जा बैठी। इसका पता गुलफाम की पत्नी को चला तो वह परिजनों के साथ दिल्ली से कोतवाली देहात आई व पुलिस को तहरीर दी। पुलिस गुलफाम को थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसकी प्रेमिका भी थाने पहुंच गई। प्रेमिका, प्रेमी गुलफाम से निकाह करने की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के निकाह में आनाकानी करने पर प्रेमिका ने उसका गिरेबान पकड़कर जहर की पुड़िया निकाल कर उसे खाकर जान देने की धमकी दे दी जिस पर दोनों पक्षों के कुछ लोग में थाने में पहली पत्नी के परिजनों से समझौता वार्ता करने लगे। वार्ता के बाद गुलफाम ने थाने में ही अपनी पहली पत्नी को मोबाइल पर तलाक दे दिया और उसके बाद समझौते में दोनों पक्षों में तलाक की रखी गई 35 हजार रुपये पहली पत्नी को दिए गए। इसके बाद गुलफाम को थाने में ही  प्रेमिका के साथ मौलवी को बुलाकर निकाह करा दिया गया। निकाह में प्रेमिका के परिजन नहीं आए जिसमें प्रेमी युगल जोड़े के थाने में हुए निकाह मे पुलिस बाराती के रूप में मौजूद रही।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed