{"_id":"680020c0829cf755e20421bb","slug":"divorce-given-on-the-night-of-marriage-brides-side-beat-up-baraatis-meerut-news-c-44-1-smrt1055-107853-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह की रात में दिया तलाक, दुल्हन पक्ष ने बरातियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह की रात में दिया तलाक, दुल्हन पक्ष ने बरातियों को पीटा
विज्ञापन
- दहेज की मांग पूरी न होने पर किया दुस्साहस
- पुलिस ने दूल्हे और उसके भाई को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रोहटा स्थित फार्म हाउस में मंगलवार रात निकाह के बाद दूल्हे पक्ष ने कार और अन्य सामान नहीं मिलने पर नवविवाहिता को तीन तलाक दे दिया। इससे दुल्हन पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने बरातियों की जमकर पिटाई की। कई बराती मौके से भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे व उसके भाई को हिरासत में लिया। दुल्हन के पिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
पुलिस के अनुसार गांव रसूलपुर निवासी अखलाक के यहां मंगलवार की रात रोहटा के एक फॉर्म हाउस में उसकी बेटी की बरात गाजियाबाद के इस्लामनगर से आई थी। बरात के स्वागत के बाद खाना और मिलना चल रहा था। निकाह की रस्म में बरात विदा का कार्यक्रम होना था। लेकिन इससे पूर्व दूल्हे ने भरी महफिल में दहेज में कार और अन्य उपहारों की मांग कर दी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर निकाह की रस्म पूरी नहीं करने की धमकी भी दी। तभी लड़की पक्ष के लोग परेशान हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने दहेज में दूल्हे के जीजा के लिए सोने की चेन व बुलेट मोटरसाइकिल व दूल्हे के भाई के लिए सोने की चेन, अंगूठी व बाइक की मांग कर डाली।
जबकि दूल्हे ने 30 लाख की रकम वाली कार की मांग की। दूल्हा पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दुल्हन की विदाई से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने बिरादरी के जिम्मेदार लोगों के साथ काफी देर तक गुजारिश की, लेकिन कोई दिल नहीं पसीजा। आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे। अखलाक ने बताया कि एक अप्रैल को उसने सगाई में करीब 10 लाख खर्च किए थे। इसके बाद बरात के दिन भी उसके करीब 15 लाख खर्च हो गए हैं। इसके बावजूद भी आरोपी दहेज की मांग करते रहे। मांग पूरी नहीं करने पर दूल्हे ने नवविवाहिता को तीन तलाक दे दिया। इससे वहां मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहां मौजूद लोगों ने बरातियों की पिटाई कर दी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और अधिकतर बराती मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
-- -- -- -
पंचायत में हुआ समझौता
बरात में तलाक देने को लेकर बुधवार को पूरे दिन रोहटा थाने के सामने दोनों पक्षों में घंटों पंचायत चली। जिसमें पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वहीं, विवाहिता ने भी दहेज लोभियों के लिए विदाई लेने से इंकार कर दिया। हालांकि इस घटना के बाद से अखलाक मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने बाद दूल्हे और अन्य लोगों को भी छोड़ दिया।
इस संबंध में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि रोहटा में बरात के दौरान उपहार संबंधी मांग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। थाना पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
-- -- -- -- -