फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Divisional trials for boxing competition today

Meerut News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल आज

Fri, 10 Oct 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Divisional trials for boxing competition today
मेरठ। स्थानीय कैलाश प्रकाश स्पोट्र्स स्टेडियम में आगामी 13 से 16 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेट बाॅक्सिंग टूर्नामेंट के लिए मेरठ मंडल की टीम में उतरने के लिए आज मुक्केबाज 13 विभिन्न भारवर्गों के लिए बाॅक्सिंग रिंग पर दावेदारी पेश करेंगे। टूर्नामेंट के लिए मेरठ मंडल के मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत से खिलाड़ी रिंग में पंचिंग पाॅवर और टेक्निकल प्वाइंट हासिल करने के लिए जोर-आजमाइश करेंगे। यह ट्रायल 13 भार वर्गों के लिए होगा, जिसमें 48, 51, 54, 57, 60, 63.5, 67,71, 75, 80, 86, 92, 92 प्लस किलोग्राम शामिल हैं। यूपीबीए से कोच और रेफरी रोबिन सिंह ने बताया कि सभी 13 भारवर्गों में अभ्यासरत् खिलाड़ी स्टेट टूर्नामेंट के लिए दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय कैलाश प्रकाश स्पोट्र्स स्टेडियम के बाॅक्ंिसग रिंग में आगामी 12 अक्टूबर को वीमेंस आमंत्रित एलीट महिला टूर्नामेंट 2025 के लिए यूपी टीम के लिए महिला खिलाड़ी रिंग पर अपनी दावेदारी पेश करेंगी। नैनीताल, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता की यूपी बॉक्सिंग टीम के लिए खुले चयन ट्रायल होंगे, जिसकी आयु पात्रता 1 जनवरी, 1985 से 31 दिसंबर, 2006 का जन्मतिथि रखी गई है। इसके लिए खिलाड़ियों के पास अपना मूल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और रिकॉर्ड बुक होना अनिवार्य है। प्रारंभिक वजन और चिकित्सा परीक्षण के समय मूल जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। ट्रायल के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 6ः00 बजे और वेट सुबह 7ः00 से 8ः00 बजे होगा। सभी खिलाड़ियों को समय से ट्रायल आयोजन स्थल पर पहंुचने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed