फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Divine procession of Neelkanth Mahadev Temple Prana Pratishtha Festival

Meerut News: देव विग्रह रहे रथ पर विराजमान, महिलाओं ने किया नृत्य

Wed, 29 Apr 2026 07:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Divine procession of Neelkanth Mahadev Temple Prana Pratishtha Festival
तेजपाल एंक्लेव नीलकंठ महादेव मंदिर से निकली गई शोभायात्रा में भाग लेते श्रद्धालु। स्रोत स्वयं
नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की दिव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, तेजपाल सिंह एनक्लेव में नवनिर्वाचित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजों की अगुवाई में देव विग्रह रथ पर विराजमान रहे। सैकड़ों महिलाएं भगवान के मुख्य रथ के सामने नृत्य करती चल रही थीं।
पूजन के चौथे दिन सुबह 5:30 बजे स्वामी विनय स्वरुपानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में अनुष्ठान हुए। शुक्रताल से आए आचार्य आशीष शर्मा, रामजी वाजपेयी, आनंद कुमार, मुकेश शुक्ला और अश्विनी त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। मुख्य यजमानों में सीए शिव कुमार, प्रदीप अग्रवाल, विपिन गुप्ता, अखिल अग्रवाल, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार और अतुल गुप्ता शामिल थे। पूजन के दौरान सभी विग्रहों का पंचामृत अभिषेक किया गया। मंदिर प्रांगण से निकली भव्य शोभायात्रा तेजपाल सिंह एनक्लेव के मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान गणेश, मां दुर्गा, मां राधा-कृष्ण, हनुमान जी और शिव परिवार के डोले थे। शिव परिवार का मुख्य डोला विदेशी फूलों से सुसज्जित था।
विज्ञापन



गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

यात्रा के अग्रभाग में कलश और त्रिशूल स्थापित रथ शोभा बढ़ा रहे थे, विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया। बैंड और शहनाई की मधुर धार्मिक धुनों के बीच हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा जिसमें कीर्तन मंडली के भजनों पर महिलाएं नृत्य करती शामिल हुईं। विशाल राठी सहित सैकड़ों लोगों ने फूलों की वर्षा और आतिशबाजी कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मंदिर के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, महामंत्री राकेश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, राजीव माहेश्वरी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। राजीव माहेश्वरी ने बताया कि 30 अप्रैल को सुबह 7 बजे मंदिर परिसर में हवन होगा जिसके बाद तेजपाल सिंह एनक्लेव के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed