फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Divider should not be made more than two feet wide on Garh Road

गढ़ रोड पर दो फीट से ज्यादा चौड़ा न किया जाए डिवाइडर

Fri, 08 Aug 2025 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Divider should not be made more than two feet wide on Garh Road
कमिश्नरी में ज्ञापन देने पहुंचे गढ़ रोड के व्यापारी
- व्यापारियों ने कमिश्नर ने मिलकर प्रस्तावित डिजाइन पर उठाए सवाल
विज्ञापन

- नगरायुक्त को दिए निर्देश, व्यापारियों की समस्या सुनकर करें निस्तारण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड गांधी आश्रम से तेज गढ़ी चौराहे तक सीएम ग्रिड योजना से बनने वाली सड़क से पहले नाले और डिवाइडरों की गुणवत्ता पर व्यापारियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही सड़क व डिवाइडर के डिजाइन को भी गलत बताया है। संयुक्त गढ़ रोड व्यापार समिति के व्यापारियों ने शुक्रवार को मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद से मिलकर ये आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गढ़ रोड पर किए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच कराई जाए। डिजाइन में डिवाइडर की चौड़ाई 18 फीट रखी गई है। इसकी चौड़ाई केवल दो फीट होनी चाहिए। अधिक चौड़े डिवाइडर पर अवैध कब्जे होते हैं। व्यापारियों की बात सुनकर कमिश्नर ने नगरायुक्त को निर्देश दिए कि व्यापारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराएं।

व्यापारी विपुल सिंघल, मदन लाल अग्रवाल, विकास मित्तल, नवीन अरोड़ा, डॉ. मनोज सैनी, पंकज जोली, राजेंद्र सिंह, विकास मित्तल, नवीन अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी कमिश्नर से मिले। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर मेट्रो का कोई प्रस्ताव या डीपीआर की रिपोर्ट नहीं है, फिर भी अनावश्यक रूप से 18 फुट चौड़े डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। इससे सड़क की चौड़ाई घट जाएगी। भविष्य में जाम की स्थिति उत्पन्न होगी। इससे व्यवसाय प्रभावित होगा। चौड़े डिवाइडर पर अतिक्रमण और गंदगी होगी। सड़क के नीचे पानी और गेल गैस की पाइप लाइन हैं। भविष्य में कनेक्शन देने के लिए सड़क को बार-बार खोदना पड़ेगा, जिससे 20 साल की गारंटी वाली सड़क का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारी धर्मपाल, विजेंद्र गर्ग, शुभम शर्मा, शोभित गोयल, अजय बजाज, अनिल कुमार, राजीव गुप्ता, अशोक कुमार मित्तल, अक्षय मित्तल ने कहा कि स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन के नीचे प्लेन सीमेंट कंक्रीट नहीं डाली गई है। अभी तक बिजली के तारों को भूमिगत करने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। पहले ही दो बार सड़क खोदी जा चुकी है। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि डिवाइडर की चौड़ाई दो फीट ही की जाए। इसके साथ ही 50-50 मीटर के अंतराल पर वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की जाए। सड़क निर्माण से पहले पानी और गेल गैस की पाइपलाइन की शिफ्टिंग और बिजली भूमिगत के कार्य पूर्ण किए जाए। मार्ग पर एक और पुलिया को तोड़कर चौड़ीकरण किया जाना है। एक बारी में आधी पुलिया बनाई जाए ताकि रोड पर चलने वाला ट्रैफिक बाधित न हो। प्रत्येक 100 मीटर पर सूचना बोर्ड लगाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed