फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District wrestling team selected, wrestlers show their strength

Meerut News: जिले की कुश्ती टीम का हुआ चयन, पहलवानों ने दिखाया दम

Wed, 21 Jan 2026 03:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
District wrestling team selected, wrestlers show their strength
कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पहलवानों को सम्मानित करते अश्वनी गुप्ता और अन्य।
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुश्ती स्टेडियम में मंगलवार को बालक और बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले की कुश्ती टीम का चयन करना था। क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप त्यागी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ के अश्वनी गुप्ता रहे जिन्होंने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आधार पर फ्री स्टाइल वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों का चयन किया गया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में शिवकुमार, 51 किलोग्राम में मनीष तोमर, 55 किलोग्राम में वंश तोमर, 60 किलोग्राम में हर्ष राणा, 65 किलोग्राम में अभिमन्यु, 71 किलोग्राम में देवांश, 80 किलोग्राम में सारांश और 110 किलोग्राम में वासु विधुरी को चुना गया। ग्रीको रोमन वर्ग में 51 किलोग्राम में वंश कुमार, 55 किलोग्राम में वंश तोमर, 60 किलोग्राम में हर्ष राणा, 65 किलोग्राम में केशव, 71 किलोग्राम में आलोक तोमर, 80 किलोग्राम में हर्ष शर्मा और 110 किलोग्राम में वासु का चयन हुआ। बालिका वर्ग में 40 किलोग्राम में कनक तोमर, 43 किलोग्राम में चारू शर्मा, 46 किलोग्राम में नवीश और 69 किलोग्राम में खुशी तोमर को चुना गया। इस अवसर पर हापुड़ कुश्ती संघ के सचिव रामकुमार, धीरज यादव, ललित कुमार, मोहम्मद सलीम पहलवान, श्रीपाल सिंह पहलवान और अजय वीर सिंह कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला कुश्ती संघ के सचिव जबर सिंह सोम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पहलवानों को सम्मानित करते अश्वनी गुप्ता और अन्य।

कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पहलवानों को सम्मानित करते अश्वनी गुप्ता और अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed