फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District President Ankush Chaudhary placed under house arrest; memorandum submitted after protest.

Meerut News: आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी नजरबंद, विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Jul 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
District President Ankush Chaudhary placed under house arrest; memorandum submitted after protest.
फोटो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। इसके बावजूद उन्होंने और कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
यह प्रदर्शन आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया था। अंकुश चौधरी को पुलिस बल ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

नजरबंदी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए। इसके बाद अंकुश चौधरी अपने साथियों के साथ बैनर-पोस्टर लेकर आवास से बाहर निकले। पुलिस ने उन्हें कुछ दूरी पर ही रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन पुलिस को सौंपने को कहा। जिस पर जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम है और इसे प्रशासनिक अधिकारी को ही दिया जाएगा। बाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मौके पर पहुंचे और उन्होंने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भी अंकुश चौधरी अभी भी नजरबंद हैं। इस दौरान मनोज शर्मा, हेम कुमार, वैभव मलिक, तरिकत पंवार,अतुल नागर, अकरम कुरैशी, सलीम मंसूरी, फुरकान त्यागी, रंजना तिवारी, अशफाक अंसारी, सचिन वाल्मीकि, अजगर सिद्दीकी, युनुस अंसारी, आकिल, हाजी गुफरान, सागर, अलाउद्दीन, गुलफाम आदि मौजूद रहे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed