फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Para Association honored the players

Meerut News: जिला पैरा संघ ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

Thu, 05 Feb 2026 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
District Para Association honored the players
- फाजा ग्रैंड प्रिक्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे मेरठ के चार पैरा एथलीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दुबई में हर साल होने वाली फाजा वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन भी इस बार 6 फरवरी से 17 फरवरी तक किया जा रहा है। इसमें देशभर के पैरा एथलीटों को हिस्सा लेने का मौका मिला है। इसमें मेरठ से भी चार पैरा एथलीट प्रतिभाग करेंगे और अपनी रैंक को सुधारने के लिए अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए चुने गए चार खिलाड़ियों में प्रीति पाल, रवि कुमार, फातिमा और रिया सोलंकी का नाम है। खिलाड़ियों के चयन पर जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने भी उन्हें बधाई दी और रवाना होने से पहले सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में मेरठ के गंगानगर निवासी प्रति पाल 100 मीटर दौड, 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी। फातिमा खातून जेवलिन व डिस्कस थ्रो में प्रतिभाग करेंगी। धावक रवि कुमार भी 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा रिया सोलंकी शॉटपुट खेल में प्रतिभाग करेंगी। इन खेलों में प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों के पास अपनी रैंक को सुधारने का अच्छा मौका होगा। आज खिलाड़ी मेरठ से रवाना होंगे।
विज्ञापन

हालांकि प्रीति पाल दिल्ली से रवाना होंगी। दुबई में होने वाली इस प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड इवेंट्स शामिल हैं, जैसे कि 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, शॉटपुट, जेवलिन (भाला फेंक), और हाई जंप आदि इवेंट होंगे। इसमें देशभर से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed