फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Magistrate, Wife Arrives at Dorala CHC to Get Corona Vaccine Vaccinated

दौराला सीएचसी में निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, पत्नी ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका

Tue, 04 May 2021 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate, Wife Arrives at Dorala CHC to Get Corona Vaccine Vaccinated
दौराला सीएचसी में निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, पत्नी ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका
विज्ञापन

दौराला। सीएचसी दौराला में आयोजित कैंप में सोमवार को कोरोना जांच में 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, जिलाधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया और वैक्सीन व अन्य दवाई के स्टॉक की जांच की। इस दौरान उनकी पत्नी ने सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया।

दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि सोमवार को सीएचसी पर आयोजित कैंप में 170 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच में दौराला से दो, एटूजेड से एक समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। टीकाकरण के दौरान जिलाधिकारी के. बालाजी भी निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कोरोना वैक्सीन व अन्य दवाई का स्टॉक देखा। सीएचसी पर टीकाकरण की रफ्तार सही देख उन्होंने खुशी जाहिर की। इस दौरान उनकी पत्नी ने भी सीएचसी पर टीकाकरण कराया। डॉ. आशुतोष ने बताया कि कोरोना संक्रमित लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इस मौके पर डॉ. बीपी शर्मा, नीता शर्मा, शहबाज खान, हरगोविंद, राजकमल, अतुल यादव, कुलदीप व मधुबाला का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed