फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Magistrate and SSP inspected the counting place

Meerut News: जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

Thu, 04 May 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate and SSP inspected the counting place
मवाना /सरधना। जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कृषक इंटर कॉलेज में बनाए जाने वाले मतगणना स्थल तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर, उपजिलाधिकारी को 6 मई तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कृषक इंटर काॅलेज में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। जहां मतदान के बाद बैलट बाॅक्स जमा किए जाएंगे। नगर पालिका मवाना सहित, नगर पंचायत हस्तिनापुर, बहसूमा, फलावदा, परीक्षितगढ, किठौर व शाहजहांपुर के मतों की गिनती का कार्य होगा। डीएम व एसएसपी ने सबसे पहले स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम में कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं जिन कक्षों में मतगणना का कार्य होना है, उनका भी निरीक्षण किया गया। हाल में नगर पालिका के 6 कक्षों में नगर पंचायतों की मतगणना का कार्य होगा। नगर पालिका के लिए 15 तथा नगर पंचायतों के लिए पांच - पांच टेबिल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही टेंट, लाइट, जेनरेटर आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम को सभी व्यवस्थाएं 6 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं वाहनों की पार्किंग कृषक डिग्री कॉलेज में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सरधना में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों की मतगणना के लिए सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। कॉलेज में सरधना नगर पालिका के अलावा पांच नगर पंचायतों की मतगणना होगी। मतगणना स्थल पर बुधवार को एसडीएम व पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने निकाय चुनाव की 13 मई को होनी वाली मतगणना की तैयारी करनी शुरू कर दी है। एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर व न्यायिक तहसीलदार हामिद हुसैन ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद सरधना व नगर पंचायत दौराला, लावड़, करनावल, हर्रा व खिवाई की मतगणना सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना परिसर में होगी। मतगणना में पहुंचने पर प्रत्याशी सहित उनके एजेंट के लिए वाहन पार्किंग अलग रही। इस दौरान अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी, तहसीलदार न्यायिक हामिद हुसैन, इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed