फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District-level trials test the talent of 212 cricketers

Meerut News: जिला स्तरीय ट्रायल में परखी 212 क्रिकेटरों की प्रतिभा

Fri, 26 Jun 2026 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
District-level trials test the talent of 212 cricketers
- करन पब्लिक स्कूल में अंडर-23 और सीनियर वर्ग के लिए हुआ ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला क्रिकेट संघ की ओर से शुक्रवार को पांडव नगर स्थित करन पब्लिक स्कूल में अंडर-23 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। इस दौरान 212 खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। किसी ने बल्लेबाजी और किसी ने गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को आकर्षित किया। ट्रायल देने पहुंचे क्रिकेटरों ने उत्तर प्रदेश के लिए खेलने की इच्छा जताई।
ट्रायल सुबह सात बजे से शुरू हुए। इस दौरान 123 बल्लेबाजों, 49 तेज गेंदबाजों, 34 स्पिनरों और 12 विकेट कीपर ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। कुछ ने अपनी तेज स्विंग गेंदबाजी तो किसी ने यॉर्कर गेंद में अपनी प्रतिभा को साबित किया। बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजी के सामने रक्षात्मक शॉट और कवर ड्राइव के माध्यम से चयनकर्ताओं का दिल जीता। मोहनपुरी निवासी अमित बल्लेबाजी के लिए ट्रायल देने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह पिछले आठ साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। उनकी इच्छा उत्तर प्रदेश के लिए खेलने की है। इसके अलावा सरधना से आए तेज गेंदबाज शाहनवाज ने कहा कि वह भुवनेश्वर कुमार की तरह भारतीय टीम के साथ खेलकर मेरठ और देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। ट्रायल के दौरान क्रिकेटरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया के बाद चयन किया जाएगा और कैंप में मैच कराए जाएंगे। इसके आधार पर भी आगे की प्रक्रिया के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed