फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District executive of SP formed, 15 vice presidents and 17 secretaries nominated

Meerut News: सपा की जिला कार्यकारिणी गठित, 15 उपाध्यक्ष और 17 सचिव मनोनीत

Wed, 17 Jan 2024 04:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
District executive of SP formed, 15 vice presidents and 17 secretaries nominated
मेरठ। सपा की जिलास्तरीय कार्यकारिणी का सोमवार को गठन कर दिया गया। इसमें 15 जिला उपाध्यक्ष, 17 जिला सचिव के अलावा एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इन्हें पार्टी कार्यालय पर मनोनयन पत्र दिए गए। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष तो बना दिए गए थे, मगर अभी कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि रविंद्र प्रेमी, रियाज खान, मुकुल त्यागी और साजिद जैदी समेत 15 जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं, जबकि कंबर जैदी, संजय यादव, गौरव गुर्जर, कामिल कुरैशी समेत 17 जिला सचिव बनाए गए हैं। निरंजन सिंह को कोषाध्यक्ष और कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा जिले की चारों विधानसभाओं के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें सिवाल खास से तसव्वर अली, किठौर से केडी शर्मा, सरधना मेराज महलका और हस्तिनापुर से सचिन गुर्जर को मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि विधायकों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिला कमेटी में रखा गया है। सपा 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। नई कार्यकारिणी से चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की गई है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, मनोज चपराणा, विनोद, मुमताज आलम, मृदुला यादव, जसवीर सिंह, धर्मेंद्र चपराणा, एहतेशाम इलाही, संध्या त्यागी, शशीकांत गौतम और हिमांशु सिद्धार्थ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed