{"_id":"5eefb80c8ebc3e43351cecbb","slug":"district-court-will-open-from-today-meerut-news-mrt4875489172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में आज से खुला जिला न्यायालय, दो शिफ्टों में होगा कार्य, सोशल डिस्टेंसिंग का रखना पड़ेगा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में आज से खुला जिला न्यायालय, दो शिफ्टों में होगा कार्य, सोशल डिस्टेंसिंग का रखना पड़ेगा ध्यान
Mon, 22 Jun 2020 10:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
मेरठ जिला न्यायालय खुल गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सोमवार यानी आज से न्यायालय खुल गए हैं। जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव ने आवश्यक कार्यों के लिए न्यायालय खोलने के आदेश दिए थे। साथ ही सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं मेरठ, सरधना और मवाना तहसील कोर्ट भी खुल गए हैं। कचहरी परिसर में प्रवेश के लिए हनुमान मंदिर स्थित शताब्दी द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। बिना मास्क के परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
बता दें कि कचहरी परिसर में अधिवक्ता अपने वाहन से सुबह 11 बजे तक ही आ सकेंगे। वादकारियों के वाहन कचहरी परिसर में नहीं आ सकेंगे। कोर्ट दो शिफ्टों में काम करेंगी। जिला जज की कोर्ट सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेगी। दोपहर दो से तीन बजे तक न्यायिक कार्य करेंगे। एसीजेएम कोर्ट दोपहर 12:30 बजे से 1:30 तक और दोपहर तीन से चार बजे तक न्यायिक कार्य करेंगे। न्यायिक अधिकारी विचाराधीन कैदियों के रिमांड की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। न्यायालय में सभी काम सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ होेंगे। न्यायालय में एक साथ में चार अधिवक्ता ही जा सकेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मौसम: उमस भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, पश्चिमी यूपी में इस बार वक्त से पहले दस्तक देगा मानसून
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने जताई खुशी
अधिवक्ता सोहराब ग्यास ने कचहरी व न्यायालय खोले जाने के आदेश पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह जनता और अधिवक्ताओं के हित में है। सभी अधिवक्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। साथ ही वादकारियों से भी नियमों का पालन करने की अपील करेंगे। अधिवक्ताओं को मास्क पहनकर ही कचहरी में आना चाहिए। वह अपने क्लाइंट को भी यह हिदायत दें। अधिवक्ता अंकुर शर्मा, नूर आलम, रऊफ अहमद आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/