फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Cooperative Bank chairman said - farmers will be helped through cooperatives

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन बोले- सहकारिता के माध्यम से की जाएगी किसानों की मदद

Fri, 08 Jan 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
District Cooperative Bank chairman said - farmers will be helped through cooperatives
हस्तिनापुर। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल ने कहा कि सहकारी संघ किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए कार्य कर रहा है। सहकारिता के माध्यम से किसानों की हरसंभव मदद की जाएगी। वह बृहस्पतिवार को सहकारी संघ लिमिटेड की सामान्य वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में बैठक में वक्ताओं ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

चेयरमैन मनिंदर पाल ने कहा कि जिले सहित बागपत में मौजूद सहकारी संघ की सभी शाखाएं लगातार तरक्की कर रही हैं। जिला सहकारी बैंक के 102 वर्ष के इतिहास में ऐसा संचालक मंडल नहीं आया होगा, जिसने अपने सामूहिक निर्णय से सौ वर्ष बनाम दो वर्ष कर दिया। बैंक की आय विगत दो वर्षों में तीन गुना हो गई है। किसानों को भी फसली ऋण देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य शुगर मिलों को किसान सुविधा हेतु जिला सहकारी बैंक ऋण उपलब्ध कराता है, उसी तरीके से मवाना शुगर मिल लेखा-जोखा प्रस्तुत करे तो ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि हस्तिनापुर विधानसभा में अभी तक 412 करोड़ रुपये की योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री से पैसा आवंटित करा लिया है। इतना विकास अन्य किसी भी सरकार ने हस्तिनापुर में नहीं कराया। किसानों को बाढ़ से मुक्ति मिलेगी। सड़कों का चौड़ीकरण होगा। मवाना गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन विनोद भाटी ने भी किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता नवजीवन किसान इंटर कॉलेज के प्रबंधक करतार सिंह और संचालन सहकारी संघ हस्तिनापुर के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राणा ने किया। इस मौके पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता हरेंद्र सिंह, बैंक संचालक मदनपाल सिंह, कैलाश सिंह, रविंद्र सिंह राणा, राजेंद्र प्रेमी, प्रमेंद्र मुखिया, नरेश तोमर, जिला पंचायत सदस्य नितिन खटीक, जिला मंत्री सुनील पोसवाल, पूर्व चेयरमैन रघुराज सिंह, ओमपाल सिंह, गौरव गुर्जर व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed