फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Bar advocates will not do judicial work today

Meerut News: आज न्यायिक कार्य नही करेंगे जिला बार के अधिवक्ता

Tue, 18 Mar 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
District Bar advocates will not do judicial work today
मेरठ। लखनऊ में पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ता सौरभ वर्मा एवं अन्य अधिवक्ताओं से मारपीट के मामले में सोमवार को अधिवक्ताओं की एक बैठक जिला बार एसोसिएशन के महात्मा गांधी सभागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह एवं संचालन महामंत्री पंडित आनंद कश्यप ने किया। प्रबंध समिति सहित पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण मौजूद रहे। बैठक में महामंत्री ने बताया कि लखनऊ में अधिवक्ताओं से मारपीट के मामले में बार एसोसिएशन लखनऊ ने जिला बार एसोसिएशन से फ़ोन पर समर्थन की मांग की। बैठक में लखनऊ में अधिवक्ताओं से मारपीट की निंदा की गई। निर्णय लिया गया कि मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। वहीं, मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मेरठ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मंगलवार को यथावत रूप से न्यायिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed