{"_id":"645961134619c74492016a27","slug":"district-badar-sachin-khatik-arrested-and-sent-to-jail-meerut-news-c-14-1-215538-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिला बदर सचिन खटीक गिरफ्तार कर जेल भेजा, ये था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिला बदर सचिन खटीक गिरफ्तार कर जेल भेजा, ये था पूरा मामला
Tue, 09 May 2023 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:22 AM IST
सार
नगर में एक साल पहले नवरात्र के दौरान बिरयानी का ठेला पलटने को लेकर दो समुदायों में टकराव हो गया था। जिसमें जिलाधिकारी ने सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक को जिला बदर घोषित किया था। सोमवार को थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी सचिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना में एक साल पहले नवरात्र के दौरान बिरयानी का ठेला पलटने को लेकर दो समुदायों में टकराव हो गया था। जिसमें जिलाधिकारी ने सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक को जिला बदर घोषित किया था। सोमवार को थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एक साल पहले नवरात्र के पहले ही दिन संगीत सिंह सोम सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी के पास शाकाहारी बिरयानी बेचने वाले दुकानदार पर मांसाहारी बिरयानी का आरोप लगाकर उसका ठेला पलट दिया था। जिसे लेकर दोनों समुदायों में काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सचिन खटीक, विक्की सैनी, मोहित ठाकुर, आशीष भरत व कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। इस प्रकरण से पूर्व भी सचिन कई मामलों को तूल देने में शामिल पाया गया था। इसे देखते हुए डीएम ने आरोपी को जिला बदर घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
पिछले निकाय चुनाव में भी सचिन खटीक पर कुछ बाहरी युवकों के साथ सेंट चार्ल्स इंटर काॅलेज में अवैध रूप से मतदान करने का आरोप लगा था। चुनावी माहौल को खराब करने की आशंका पर पुलिस ने देर रात सचिन खटीक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि जिला बदर सचिन खटीक को जेल भेज दिया गया है। माहौल खराब करने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।