{"_id":"5ec0501c8ebc3e904359f041","slug":"distrct-industry-center-helpdesk-started-meerut-news-mrt482087336","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला उद्योग केंद्र ने हेल्प डेस्क शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला उद्योग केंद्र ने हेल्प डेस्क शुरू की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आइए सर, कोविड-19 हेल्पडेस्क में आपका स्वागत है। यहां इंडस्ट्री के लिए ई पास, वाहन पास, लेबर की अनुमति पास, इंडस्ट्री लोन, कोविड 19 एमएसएमई लोन संबंधी सभी समस्याओं का समाधान होगा। ये आवाज शनिवार को जिला उद्योग केंद्र में सुनाई दी।
यहां 40 दिन से बंद इकाइयों को खुलवाने की समस्या लेकर उद्यमी पहुंचे तो उनका स्वागत सुमधुर आवाज से किया गया। जिला उद्योग केंद्र ने उद्यमियों की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए कोविड-19 हेल्प डेस्क का शुभारंभ शनिवार को किया। इसे कोरोना संक्रमण काल में उद्यमियों की सहायता के लिए बनाया गया। इस हेल्पडेस्क में आठ बूथ बनाए हैं। यहां सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उद्यमियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण करेंगे। हर डेस्क पर अलग-अलग शिकायतें सुनी जाएंगी। जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त शैलेंद्र ने बताया कि उद्योग खुले और उद्यमियों को समस्याओं के हल के लिए भटकना न पड़े। उनका एक छत के नीचे समाधान मिल सके। इसलिए यह हेल्पडेस्क जारी रहेगी। हेल्पडेस्क में आने वाली शिकायतों की हर शाम समीक्षा करेंगे। यदि किसी शिकायत के समाधान में वक्त लग रहा है तो उसे जल्द से जल्द हल कराया जाएगा।