फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute started due to dissolution of Shastri Nagar Joint Trade Union, one organization got new faction and another got support of Ajay Gupta

शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ के विघटन से शुरू हुआ विवाद, एक संगठन को नवीन गुट तो दूसरे को मिला अजय गुप्ता का समर्थन

Sun, 13 Sep 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dispute started due to dissolution of Shastri Nagar Joint Trade Union, one organization got new faction and another got support of Ajay Gupta
शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ के विघटन से शुरू हुआ विवाद, एक संगठन को नवीन गुट तो दूसरे को मिला अजय गुप्ता का समर्थन
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार के विघटन के बाद शुरू हुए विवाद ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ जागृति विहार और शास्त्रीनगर के व्यापारियों को दोफाड़ कर दिया। अमन जैन की हत्या के बाद शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ की ओर से किए गए बंद के आह्वान में अजय गुप्ता गुट का पलड़ा भारी रहा। जागृति विहार की सभी व्यापारिक एसोसिएशन अजय गुप्ता के समर्थित संगठन के साथ खड़े नजर आए। इसी दबाव में नवीन गुप्ता गुट के महामंत्री संजय जैन ने भी शनिवार की बंदी का समर्थन किया। लेकिन सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा अपनी टीम के साथ विपक्ष में खड़े नजर आए।
कोरोना महामारी की शुरुआत में ही जितेंद्र अग्रवाल अट्टू ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर किशोर वाधवा के संगठन शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ से इस्तीफा दे दिया था। इस पर किशोर वाधवा ने अपने संगठन का विघटन कर दिया। इस बीच अजय गुप्ता की सरपरस्ती में शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ का गठन हुआ। अध्यक्ष नवीन शर्मा और महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल अट्टू को बनाया गया। संगठन ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते हुए व्यापारी हित में कई मुद्दों को उठाया। जितेंद्र अग्रवाल ने पुलिस पर भी कई मुद्दों पर आरोप लगाकर थाना नौंचदी प्रभारी को घेरा।
विज्ञापन

इस बीच सेंट्रल मार्केट में विजय गांधी के व्यापार संघ के होर्डिंग उतारे जाने के मामले में पुलिस पर दबाव बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद भी संगठन आपराधिक मामलों में लगातार पुलिस के खिलाफ बयानबाजी करता रहा। किशोर वाधवा गुट इस बीच कोरोना महामारी का हवाला देकर सेंट्रल मार्केट तक सीमित हो गया। अनलॉक के बाद डेरी में मिठाई बेचे जाने के मामले में पुलिस ने महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल पर कार्रवाई की। इसके विरोध में जितेंद्र अग्रवाल ने किशोर वाधवा के करीबी विनोद अरोड़ा पर होटल में अवैध कार्य कराने के आरोप लगाए। इसके बाद सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों के दो गुट बन गए। अमन जैन की हत्या के मामले में भी किशोर वाधवा और जितेंद्र अग्रवाल गुटों में विरोधाभास रहा, जो शनिवार को विवाद का कारण बना। किशोर वाधवा ने कहा कि नवीन गुट ने पहले रविवार की बंदी का आह्वान किया। ऐसे में सभी व्यापारियों को नवीन गुट का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed