फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute over locking the hotel; operator alleges DVR was taken away.

Meerut News: होटल पर ताला लगाने का विवाद, संचालक ने डीवीआर ले जाने का लगाया आरोप

Wed, 29 Jul 2026 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dispute over locking the hotel; operator alleges DVR was taken away.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर सिवाया स्थित जैन शिकंजी होटल पर ताला लगाने का विवाद बुधवार को और गहरा गया। होटल संचालक ने दौराला थाने पहुंचकर होटल खरीदने का दावा करने वाले लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कर्मचारियों से गाली गलौज करने, होटल पर ताला लगाने और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

होटल संचालक प्रदीप जैन और उनके साझेदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 15 जनवरी 2017 को दौराला निवासी एक बिल्डर से नौ वर्ष के समझौता पर होटल किराए पर लिया था। तभी से वे होटल का संचालन कर रहे हैं। इस दौरान बिल्डर ने होटल को दो अन्य लोगों के नाम बेच दिया, लेकिन उनका किरायानामा यथावत चलता रहा और वे होटल का संचालन करते रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि हाल ही में होटल खरीदने का दावा करने वाले लोग होटल पहुंचे और कर्मचारियों के साथ अभद्रता व गाली गलौज की। इसके बाद उन्होंने होटल पर ताला लगा दिया तथा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इससे होटल का संचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालकों का कहना है कि उक्त होटल बाइक बोट घोटाले के मामले में कुर्क किया जा चुका है और इसे एसडीएम सरधना के आदेश पर प्रशासन की निगरानी में रखा गया था। उनका दावा है कि न्यायालय के अंतिम आदेश तक उन्हें ही होटल संचालन जारी रखने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद कुछ लोग होटल की संपत्ति पर अपना मालिकाना हक जताते हुए कब्जे का प्रयास कर रहे हैं।

होटल संचालकों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए होटल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की भी गुहार लगाई है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed