फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute over demand for return of blanket, woman beaten up

Meerut News: कंबल लौटाने की मांग पर विवाद, महिला को पीटा

Tue, 24 Feb 2026 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Dispute over demand for return of blanket, woman beaten up
सरधना। थाना क्षेत्र के नानू गांव में उधार दिया गया एक कंबल विवाद की वजह बन गया। कंबल लौटाने की मांग पर पड़ोसियों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी हुसैनजहां पत्नी इरफान ने पुलिस को बताया कि उनके पति बाहर नौकरी करते हैं। कुछ माह पहले पड़ोस में रहने वाली अरसी पत्नी जियाउल कंबल मांगकर ले गई थी, जो वापस नहीं किया। मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे कंबल मांगने पर अरसी गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसके पति जियाउल व भाई भी मौके पर आ गए। तीनों ने मिलकर लात-घूंसे और डंडों से पीटा। मारपीट में हुसैनजहां के सिर में चोट आई और नाक से खून बहने लगा। हंगामे के दौरान नाक की सोने की लोंग भी गिर गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कर पीड़िता को बचाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed