फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute on stone-pelting, stone-pelting, four injured

तमंचे पर डिस्को के विरोध पर मारपीट-पथराव, चार घायल

Fri, 29 May 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dispute on stone-pelting, stone-pelting, four injured
तमंचे पर डिस्को के विरोध पर मारपीट-पथराव, चार घायल
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन में न्यू इस्लाम नगर में डीजे बजाकर तमंचे पर डिस्को हो रहा था। पड़ोसी ने डीजे का विरोध किया तो डिस्को कर रहे आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। पथराव में दोनों पक्षों के दो दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। बृहस्पतिवार देर रात लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर निवासी मेहराज का आरोप है कि पड़ोसी आमिर पुत्र अकरम ने अपने घर के सामने डीजे बजा रखा था। उसके साथी तमंचे पर डिस्को कर रहे थे। पड़ोसी मेहराज ने लॉकडाउन में डीजे बजाने और तमंचे पर डिस्को का विरोध किया। इस पर आमिर आगबबूला हो गया। उसने मेहराज पर हमला कर दिया। उसके घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हुआ। मेहराज व उसका बेटा सादिक और दूसरे पक्ष से आमिर व उसका पिता अकरम घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed