फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute between two parties over plowing of government land

Meerut News: सरकारी भूमि जोतने पर दो पक्षों में हुआ विवाद

Mon, 25 Nov 2024 08:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over plowing of government land
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव मखदूमपुर में रविवार को दो पक्षों में सरकारी भूमि जोतने को लेकर विवाद हो गया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के करीब 15 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में गंगा किनारे हजारों हेक्टेयर सरकारी भूमि है। इसमें ग्राम समाज व गंगा नदी की भूमि शामिल है। गंगा नदी की बाढ़ के बाद क्षेत्र के भूमाफिया सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर सक्रिय हो जाते हैं। रविवार को मखदूमपुर गांव के सामने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर गांव के ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्ष भूमि संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों पक्षों के नोवल, नौशाद, हरिओम, नेपाल, मनोज, सतपाल, राजकुमार, सोमपाल, सोनू, रोहित, दीपक, राजू समेत 15 लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया और न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर किसी भी दशा में विवाद नहीं होने दिया जाएगा। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed