फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispose of rapid file in three days, get work done fast: CM

तीन दिन में रैपिड की फाइल निपटाएं, तेजी से कराएं कार्य : सीएम

Sun, 07 Feb 2021 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Dispose of rapid file in three days, get work done fast: CM
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना के अंतर्गत दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना केंद्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि तीन दिन में रैपिड की फाइलें निपटाई जाएं। मेरठ में 5.8 किमी में बनाए जाने वाली भूमिगत टनल के बीच आ रही मुश्किलों को हल करने के निर्देश दिए। शासन ने भैसाली बस अड्डे की कार्यशाला में रैपिड रेल के निर्माण को करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की तरफ से भी भैसाली बस अड्डे की कार्यशाला में बैरिकेडिंग कर कार्य शुरू करा दिया गया है। मार्च में सदर तहसील में टनल बोरिंग मशीन को सेटअप कर दिया जाएगा। इस टनल की खोदाई के लिए चार मशीनों को लाया जाएगा। रात में खोदाई की गई मिट्टी को बाहर निकाला जाएगा। इससे यातायात बाधित नहीं होगा। इन्हीं सब कार्योँ पर मुख्यमंत्री ने शासन के अधिकारियों और एनसीआरटीसी एमडी से वार्ता की। भूमिगत टनल में तीन स्टेशनों को बनाया जाना है, जिसमें मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल स्टेशन शामिल हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताया गया कि भैसाली स्टेशन के निर्माण के लिए सदर तहसील की 4 हजार 246 वर्ग मीटर भूमि पर कार्य करने की अनुमति 31 अगस्त को दे दी गई थी। अब पांच फरवरी 2021 को भैसाली में अस्थाई रूप से सात हजार 586 और स्थाई रूप से सात हजार 534 वर्ग मीटर पर कार्य करने की अनुमति दी गई। इसके अलावा परिवहन विभाग के क्षेत्रीय कार्यशाला, आवासीय कॉलोनी, गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए राजस्व विभाग द्वारा प्रस्तावित पल्हैड़ा में दी जाने वाली जमीन का कुल मूल्य 9 करोड़ 71 लाख के लिए परिवहन विभाग को सहमति प्रस्ताव भेज दिया गया है। 82.15 किमी. लंबी इस परियोजना पर 30,274 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम, जिलाधिकारी के. बालाजी, नगरायुक्त मनीष बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास की अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ आदेश दिए हैं कि रैपिड रेल से संबंधित फाइल तीन दिनों से अधिक लंबित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं होंगी। एनसीआरटीसी एमडीए विनय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि वर्तमान में बेगमपुल मेरठ से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के लिए 3:30 से 4 घंटे का समय लगता है, जबकि रैपिड रेल से यह दूरी सिर्फ 75 मिनट में तय की जा सकेगी। इसी प्रकार दिल्ली एम्स हॉस्पिटल के लिए 2 से 3 घंटे लगते हैं, जबकि 60 मिनट में वहां पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed