{"_id":"6915e8b5f67bef5b6f0bdeee","slug":"discussion-with-students-on-education-reforms-meerut-news-c-72-1-mct1005-143815-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शिक्षण सुधार पर छात्राओं से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शिक्षण सुधार पर छात्राओं से की चर्चा
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के खाद्य विज्ञान विभाग में बृहस्पतिवार को बीएससी पंचम सेमेस्टर के लिए सुपर फूड विषय पर छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सुपर फूड्स के पोषणीय व जैव-रासायनिक महत्व पर विचार प्रस्तुत किए।
प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजन अनुसंधान, आत्मविश्वास व वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हैं। संवाद सत्र में प्रो. कल्पना चौधरी व प्रो. सोनिका चौधरी ने शिक्षण सुधार पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन अंविता मिश्रा ने किया।
कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा संचालित 34 घंटे के पत्रकारिता प्रशिक्षण कोर्स के तहत रोजगार के अवसर के अंतर्गत प्रो. सुनीता के निर्देशन में विज्ञापन लेखन पर व्याख्यान आयोजित हुआ। डॉ. बबिता माजी ने छात्राओं को बताया कि विज्ञापन लेखन में आकर्षक शीर्षक, संक्षिप्त विवरण, नारा, चित्र और संपर्क जानकारी को बॉक्स में प्रस्तुत करना आवश्यक है। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं रिंकी रानी, प्रिया चौधरी, सपना, काजल शर्मा, शोधार्थी और छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
रैंक सेरेमनी का आयोजन किया
कॉलेज में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन और आईक्यूएसी के तत्वावधान में रैंक सेरेमनी आयोजित हुई। समीहा को सीनियर अंडर ऑफिसर, फैजा अली सहित चार को अंडर ऑफिसर, प्रज्ञा शर्मा को क्वार्टर मास्टर, 11 को सार्जेंट, 13 को कॉर्पोरल और 14 को लांस कॉर्पोरल की रैंक दी गई।