मवाना। भारतीय जनता पार्टी मवाना मंडल की बैठक सोमवार को सत्संग भवन में आयोजित हुई। बैठक में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के बारे में चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक ने की। संजय शर्मा ने बताया कि वोकल फॉर लोकल का आह्वान पूरे देश में चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया कि आत्मनिर्भरता का संदेश आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुंचाया जाए, साथ ही उन्हें स्वदेशी उत्पाद के उपयोग, स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दिलाया जाए।
सचिन कौशिक ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से दुकानों पर जाकर व्यापारियों को स्वदेशी उत्पाद बेचने की अपील की जा रही है। व्यापारियों को कम की गई जीएसटी के जरिये व्यापारी और उपभोक्ता को होने वाले लाभ की भी जानकारी दी जा रही है। इस दौरान अनिल सक्सेना, योगेश, राम सिंह, ज्योति, शीतल, सुदेश, सुरेश, विनोद, अरमान, अनमोल, राकेश, साहिब, सलमान, संजय, लखन, सोनू, गुलिस्ता, विनय, नितिन, जोगिंदर, मुकेश, इमरान, राम सिंह, राजपाल, अजय आदि मौजूद रहे।