फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on appointment of employees of Sugarcane Committee

गन्ना समिति के कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने पर की चर्चा

Wed, 27 Aug 2025 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Discussion on appointment of employees of Sugarcane Committee
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित एक ढाबे पर बुधवार को मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर मंडल के गन्ना समिति के चेयरमैन की एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता मलियाना गन्ना समिति के चेयरमैन बिजेंद्र प्रमुख ने की। प्रमुख गन्ना समितियों के प्रस्ताव साधारण, सभा के प्रस्ताव, बिना गन्ना क्षेत्रफल में संशोधन या आंवटन नहीं किए जाने, गन्ना समिति के कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने पर चर्चा की गई। बिजेंद्र प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में जो फर्म मशीनरी बैंक के लिए जो ट्रैक्टरों की खरीद की गई है उनके यूरो 3 न होने की वजह से उसमें रजिस्ट्रेशन एवं इंश्योरेंस नहीं हुए है जिसकी वजह से उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि गन्ना विभाग की जो सड़के पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित की गई है उन्हें वापस गन्ना विभाग को दिया जाए। मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति के चेयरमैन दीपक राणा ने कहा कि गन्ना समितियों के सशक्तीकरण के लिए लखनऊ स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, दीपक राणा, श्रवण सिंह, राजकुमार चौधरी, विनोद कुमार, अमित चौधरी, भूपेंद्र सिंह उर्फ भोलू, सुनील कुमार, नरेंद्र मालव, उपेंद्र राणा, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed