फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussed various issues concerning farmers and laborers.

Meerut News: किसान-मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

Wed, 17 Jun 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Discussed various issues concerning farmers and laborers.
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की बैठक बुधवार को सरधना में आयोजित की गई। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना।
भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की बैठक बुधवार को सरधना क्षेत्र में ब्लॉक प्रभारी मुंफरीद के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और किसान-मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और गांव-गांव तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। संगठन ने सलीम को ब्लॉक महामंत्री सरधना, शहजाद को ब्लॉक उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा), रसीद को ब्लॉक मंत्री, साजिद को ब्लॉक सचिव तथा यामीन को ब्लॉक मंत्री मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन किसानों, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और किसान हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक में इंतजार जोगी, साहिल जोगी, रिजवान मिर्जा, संजय जोगी, सुल्तान मलिक, मुजाहिद, सुलेमान शाह, सरफराज, दिलशाद, सोनू दर्जी, शहरोज मलिक, नफीस, कादिर, आसिफ और सिराजुद्दीन मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed