फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussed preparations for the event in memory of former President Abdul Kalam.

Meerut News: पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की स्मृति में कार्यक्रम की तैयारियों पर की चर्चा

Fri, 18 Sep 2026 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Discussed preparations for the event in memory of former President Abdul Kalam.
सरधना। नगर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बै
- 20 सितंबर को सेंट चार्ल्स स्कूल के मैदान में होगी विचार गोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पूर्व राष्ट्रपति एवं वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में 20 सितंबर को सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज ग्राउंड में प्रस्तावित विचार गोष्ठी, मेधावी छात्राओं के सम्मान और साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विधायक अतुल प्रधान ने बैठक की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और कार्यक्रम से जुड़े साथियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान और साइकिल वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सरधना पहुंचकर कस्बे के प्रबुद्ध लोगों, साथियों और क्षेत्रवासियों के साथ कार्यक्रम को लेकर संवाद किया गया।
विज्ञापन

बैठक में कार्यक्रम पर व्यवस्था समेत विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व राज्यमंत्री जावेद आबिदी और कैराना सांसद इकरा हसन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व चेयरमैन असद गालिब, आफताब अंसारी, मंजूर मलिक, शकील अहमद, शहजाद सितारा, आगा अली शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed