फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussed on strengthening the organization

संगठन को मजबूत करने पर की चर्चा

Mon, 23 Jun 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Discussed on strengthening the organization
मेरठ कॉलेज में हुई बैठक
मेरठ। मेरठ कॉलेज के ऐतिहासिक कमेटी हॉल में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्रबंध तंत्र की एक बैठक विवेक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक फोरम ऑफ एडेड कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले संपन्न हुई। जिसमें विश्वविद्यालय से संबंधित 16 डिग्री कॉलेजों के प्रबंध तंत्र ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक का प्रमुख उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 एवं अनुदानित महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र की चुनाव प्रक्रिया पर केंद्रित था। एनएएस कॉलेज के राजेंद्र शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अनुदानित महाविद्यालयों की समस्याएं एक जैसी है हम सबको मिलकर इस फोरम को मजबूत बनाना होगा। विवेक कुमार गर्ग ने अपने भाषण में बताया कि यह फोरम सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहे सुधारों की निगरानी और उत्तरदायित्व का अध्ययन करेगा। इस दौरान डीएन कॉलेज के संजीवेश्वर त्यागी, कनोहर लाल कॉलेज के दिनेश सिंघल, रासना कॉलेज के प्रदीप त्यागी, एसएसवी कॉलेज हापुड़ के अमित अग्रवाल, माछरा डिग्री कॉलेज के सचिव अमित कुमार त्यागी, आर्य कन्या महाविद्यालय हापुड़ के अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed