फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Disclosure of murder of former legislator's nephew: ... so that brother killed his younger brother

सगे भाई ने किया था छोटे भाई का कत्ल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 21 May 2017 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sun, 21 May 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
Disclosure of murder of former legislator's nephew: ... so that brother killed his younger brother
हत्या का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

सहारनपुर में पूर्व विधायक के भतीजे अजीत उर्फ चुन्नू की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके ही सगे भाई अमित उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़े को बरामद कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी तहेरा भाई अभी फरार है।

विज्ञापन


ग्राम बेहड़ा निवासी 30 वर्षीय अजीत उर्फ चुन्नू का शव 19 मई को सुबह फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम दतौली मुगल के जंगल में सड़क किनारे पड़ा मिला था। मृतक के भाई अमित उर्फ मोनू ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. महावीर राणा का भतीजा होने के चलते मामला हाई प्रोफाइल माना जा रहा था। जिस कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर छानबीन की तो पुलिस मृतक के घर तक जा पहुंची।

विज्ञापन

सगे भाई ने किया था कत्ल

Disclosure of murder of former legislator's nephew: ... so that brother killed his younger brother
सगे भाई ने किया था कत्ल

एसएसपी एससी दुबे ने बताया कि क्राइम ब्रांच और फतेहपुर पुलिस की टीम ने शनिवार को अजीत की हत्या के आरोप में उसके भाई अमित उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो मामला चौंकाने वाला सामने आया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में अमित ने बताया कि मृतक अजीत उसका छोटा भाई था। वह काफी समय से किन्नरों के साथ रह रहा था। जिससे पूरा परिवार बेइज्जती महसूस कर रहा था। 18 मई की रात को अमित ने घर में सोते समय अजीत के सिर पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद अपने ताऊ के लड़के तेग सिंह उर्फ लीलू की मदद से बाइक पर ले जाकर दतौली मुगल के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया। जबकि तेग सिंह उर्फ लीलू फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस को हत्या का रास्ता मृतक अजीत उर्फ चुन्नू के नंगे पैरों से मिला। पुलिस के अनुसार हत्या कहीं रास्ते में अथवा किसी और स्थान पर की गई होती तो मृतक जूता, चप्पल जरूर पहने होता। पुलिस ने मृतक की चप्पल, जूतों की शव मिलने वाले स्थान के आसपास तलाश की, लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो संदेह गहरा गया। जब जांच की गई तो एक के बाद एक कड़ी जुड़ती चली गई और पुलिस ने अमित उर्फ मोनू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया।

एसएसपी एससी दुबे ने बताया कि डीआईजी की ओर हत्या का खुलासा करने वाली टीम को 12 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। टीम में फतेहपुर थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भगवत सिंह, संदीप भाटी, जगपाल राणा, अभिसूचना विंग के प्रभारी पवन शर्मा, कुनाल मलिक, मोहित कुमार, अरुण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed