फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Disclosure of illegal liquor factory, Shamli police officer shocked

शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में कच्चा माल देख पुलिस अफसर हैरान

Thu, 16 Aug 2018 08:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 16 Aug 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
Disclosure of illegal liquor factory, Shamli police officer shocked
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस और आबकारी टीम ने छापामारी कर शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से बड़ी मात्रा में देशी, अंग्रेजी और कच्ची शराब के अलावा रेक्टीफाइड, खाली पव्वे और बोतलें, देशी शराब के मार्का के रेपर सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि शराब को पैकिंग करके बाजार में बेचा जा रहा था। 

विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव चंदेनामाल में किसी व्यक्ति ने अपने घेर में शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री लगा रखी है। इस पर उन्होंने थानाभवन थाना पुलिस को साथ लेकर मंगलवार की सुबह गांव चंदेनामाल गांव में बताए गए घेर में छापामारा। घेर के अंदर के हालात देखकर टीम दंग रह गई। घेर में शराब बनाने का सामान बिखरा पड़ा था। कहीं पर खाली पव्वे बोरी में भरे थे तो कई केनों में रेक्टीफाइड और कच्ची शराब भरी हुई थी। इसके अलावा तैयार की गई देशी और अंग्रेजी शराब भी मिली। पुलिस ने मौके से संजय पुत्र साहब सिंह निवासी चंदेनामाल को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


थानाभवन थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मौके से 200 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट, 850 पव्वा देशी शराब तोहफा, 960 पव्वे एवं 20 बोतल अंग्रेजी शराब, 10 लीटर कच्ची शराब, 2519 नकली क्यूआर कोड, 9270 खाली पव्वे, 899 नकली रेपर मार्का तोहफा, 894 सील ढक्कन, एक डिब्बा कलर (500 ग्राम), एक डिब्बा रोज व्हाइट (मदिरा के निर्माण करने में उपयोगी), दो कंघे, तीन सुएं और तीन टेप (सील लगाने में उपयोगी) बरामद हुए हैं। बताया कि आबकारी विभाग के निरीक्षक दिनेश्वर नाथ त्रिपाठी की तहरीर पर आरोपी संजय पुत्र साहब सिंह तथा एक अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 62/63 के अलावा धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अन्य आरोपी के बारे में जानकारी की जा रही है। उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक शोभित कुमार, आबकारी सिपाही मदनपाल, पंकज तोमर, मोहित कुमार, श्रीकांत सोम, सन्नी तोमर, उपनिरीक्षक थानाभवन आज्ञाराम, कांस्टेबल सुनील कुमार, लोकेश कुमार आदि शामिल रहे।  

शहर से लेकर देहात तक खपाई जा रही थी शराब
गांव चंदेनामाल में शराब बनाने में रेक्टीफाइड के अलावा व्हाइट रोज (केलेमर) का इस्तेमाल भी किया जा रहा था। शराब बनाने में एल्कोहल की निर्धारित मात्रा का ही प्रयोग किया जाता है, लेकिन अवैध रूप से बनाई जा रही शराब में मानक का कोई पैमाना नहीं होता है। शराब बनाने वाले माफिया इतने शातिर हैं कि उन्होंने अवैध रूप से बनाई गई शराब को तोहफा और अन्य ब्रांड के नाम से पैकिंग करके असली की तरह बेचना शुरू कर दिया था। गांव से लेकर शहर तक इसे असली बता कर खपाया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक यह शराब मिलीभगत कर कुछ सरकारी ठेकों पर भी खपाई जा रही थी। इस बारे में पुलिस और आबकारी अधिकारी जांच करने की बात कह रहे है। 

किसके संरक्षण में चल रहा था खेल
चंदेनामाल गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हो गया, लेकिन अब तक यह खेल किसके संरक्षण में चल रहा था? यह भी बड़ा सवाल है। गौरतलब है कि जलालाबाद क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री काफी समय से चल रही है। वहीं, काफी दिन तक जलालाबाद क्षेत्र में आबकारी की शराब की दुकानों का आवंटन नहीं हुआ था, जिस कारण अवैध शराब की बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed