फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discipline is the key to a successful life: Dr. Kapil

अनुशासन सफल जीवन की कुंजी: डॉ कपिल

Wed, 24 Sep 2025 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Discipline is the key to a successful life: Dr. Kapil
मेरठ। मेरठ कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित छात्र दीक्षारंभ एवं ओरियंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन वक्ताओं ने अनुशासन एवं संकल्प सफल कॅरिअर की कुंजी विषय पर अपने विचार रखें। प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को नई दिशा देने का माध्यम है। अनुशासन सफल जीवन की कुंजी है।
विज्ञापन

ओरियंटेशन में मुख्य अतिथि के रूप में यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा के डॉ. कपिल त्यागी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। मेरठ कॉलेज में 1988 बैच के पूर्व छात्र रहे डॉ कपिल त्यागी ने कहा कि स्वास्थ्य और संयम यदि जीवन का हिस्सा हो तो हर मंजिल प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने अपनी अस्पताल-श्रृंखला और उत्तराखंड में उनकी संस्था स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य मिशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर पूर्व छात्रा प्रियंका सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को विधि एवं न्याय के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। प्राची ने भी विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अशोक कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. सीमा पंवार एवं प्रो. अनिल राठी, प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज, प्रो. पंजाब सिंह मलिक, प्रो. पवन, प्रो. सचिन, प्रो. अनुराधा, प्रो. मनोज सिवाच, प्रो. संदीप, डॉ. दिनेश, डॉ. हरगुन साहनी, डॉ. पंकज कुमार भारती आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed