फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discipline in jail: Better management beat Corona, infection did not reach even in first and second wave

जेल में अनुशासन : बेहतर प्रबंधन ने दी कोरोना को मात, पहली और दूसरी लहर में भी अंदर नहीं पहुंचा संक्रमण

Thu, 03 Jun 2021 10:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Jun 2021 10:58 PM IST
सार

जेल में करीब 2400 बंदी हैं। अभी तक 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 132 और 45 वर्ष से 59 वर्ष की उम्र तक के 415 यानी कुल 547 लोग टीकाकरण का लाभ ले चुके हैं।

विज्ञापन
Discipline in jail: Better management beat Corona, infection did not reach even in first and second wave
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

मेरठ जेल में अनुशासन और बेहतर प्रबंधन से कोरोना को मात देेने में बड़ी मदद मिली है। जिला कारागार प्रबंधन सही प्लान के साथ कोरोना को जेल के अंदर अभी तक पहुंचने से रोकने में कामयाब रहा है। अब टीकाकरण के जरिए सुरक्षा का खाका तैयार करने में जेल प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष कोरोना की दस्तक के साथ चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में सख्ती बढ़ा दी गई। जेल में बंदियों का सीधा प्रवेश रोकने के लिए अस्थाई जेल अस्तित्व में लाई गई। पिछले वर्ष मार्च से दिसंबर तक पहली लहर के दौरान करीब 3200 बंदी अस्थाई जेल पहुंचे, जिनमे से करीब 110 बंदी संक्रमित मिले।
विज्ञापन

दूसरी लहर में इस वर्ष अभी तक करीब 700 बंदी अस्थाई जेल पहुंचे हैं, जिनमें 40 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं।  दोनों लहर को मिलाकर संक्रमित 150 से ज्यादा सामने आ चुके हैं। अगर यह मुख्य जेल में दाखिल हो जाते तो हालात बिगड़ने से कोई नहीं रोक पाता। बेहतर प्रबंधन से जेल प्रशासन इसे रोक पाने में कामयाब रहा है।
 
जेल में टीकाकरण की स्थिति
जेल में करीब 2400 बंदी हैं। अभी तक 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 132 और 45 वर्ष से 59 वर्ष की उम्र तक के 415 यानी कुल 547 लोग टीकाकरण का लाभ ले चुके हैं। अभी तक दोनों डोज लेने वाले बंदियों की संख्या 282 हो गई है। जैसे जैसे समय पूरा होगा बूस्टर डोज लगवा दी जाएगी। 18 से 45 वर्ष तक के यहां लगभग 1900 बंदियों का टीकाकरण किया जाएगा।

45 पार के बंदियों का हो चुका टीकाकरण
बंदियों व स्टाफ की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन संकल्पबद्ध है। 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले बंदियों का टीकाकरण हो चुका है। जल्द 18 से अधिक उम्र वाले बंदियों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। - डॉ. बीडी पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed