फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discipline committee formed at AS Inter College.

Meerut News: एएस इंटर कॉलेज में बनी अनुशासन समिति

Thu, 10 Sep 2026 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Discipline committee formed at AS Inter College.
ए एस इंटर कालेज में अनुशासन के लिए छात्राओं के साथ बैठक करते हुए प्रधानाचार्य आदि। (स्त्रोत संस
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में विद्यालय की आंतरिक अनुशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में चीफ प्रॉक्टर एवं कोऑर्डिनेटर की बैठक हुई। प्रत्येक कक्षा से एक मॉनिटर और एक प्रीफेक्ट का चयन कर अनुशासन का अहम दायित्व पूरी तरह से छात्राओं के कंधों पर सौंपा गया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय में बेहतर माहौल बनाए रखने के लिए छात्राओं की सहभागिता बेहद जरूरी है। साथ ही छात्राओं की छोटी-बड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

कक्षा से बाहर निकलने वाले विद्यार्थियों के लिए आउट पास अनिवार्य कर दिया गया है, जिसका पूरा ब्योरा मॉनिटर व प्रीफेक्ट के पास दर्ज रहेगा। जिस कक्षा का अनुशासन सबसे उत्कृष्ट रहेगा, उसके मॉनिटर और प्रीफेक्ट को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के लिए विद्यालय प्रवेश व निकास के समय व्हाट्सएप पर तत्काल सूचना देना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद फेस इंप्रेशन बायोमैट्रिक और उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए अभिभावकों के प्रवेश पर भी सख्ती लागू की गई है। अब प्रवेश द्वार पर रजिस्टर में एंट्री करने के साथ आने का स्पष्ट कारण भी दर्ज कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed