मोदीपुरम। कृष्णा पब्लिक स्कूल के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर- 253 में कैंप कमांडेंट कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने एनसीसी गर्ल्स कैडेट से कहा कि यदि व्यक्ति को जीवन में सफल होना है तो अपने व्यक्तित्व में अनुशासन और कठिन परिश्रम को आत्मसात करना ही होगा। एनसीसी हमारे देश का एक सबसे बड़ा युवा संगठन है, जो युवाओं को उनके व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण को विकसित करने में भूमिका निभाता है। बटालियन की प्रशासनिक अधिकारी मेजर ऋजु रावत ने कहा कि इस तरह के एनसीसी कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर एनसीसी कैडेट्स का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही उन्हें भविष्य की राह ढूंढने में भी आसानी होती है। शिविर में पीटी, योगा, ड्रिल, मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास आदि विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। विशिष्ट अतिथि प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय की डॉ. प्रीती त्यागी ने तंबाकू का सेवन नहीं करने के प्रति एनसीसी कैडेट्स को जागरूक किया। इस दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर ऋजु रावत ने डॉ. प्रीती त्यागी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद