फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discharge of 2 lakh cusecs into the Ganga from Bijnor Barrage.

Meerut News: बिजनौर बैराज से दो लाख क्यूसेक हुआ गंगा में डिस्चार्ज

Fri, 07 Aug 2026 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Discharge of 2 lakh cusecs into the Ganga from Bijnor Barrage.
गंगा के उफान पर आने से बिजनौर की ओर चांदपुर थाने की पुलिस चौकी के बाहर भरा गंगा पानी स्रोत ग्रा
हस्तिनापुर। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बीच गंगा का जलस्तर शुक्रवार को और बढ़ गया। हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज और बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी में बदलाव का असर क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। हालांकि अभी नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। परंतु खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम 4:00 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भीमगौड़ा बैराज का गेज 292.55 मीटर दर्ज किया गया। यहां से 1,48,432 क्यूसेक पानी गंगा में चल रहा था। वहीं बिजनौर बैराज का गेज 219.20 मीटर रहा और वहां से 2,02,018 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बिजनौर बैराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा के प्रवाह में तेजी आई है। इसके चलते क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग के जंगल में पानी पहुंचने लगा है। वहीं दूसरी ओर बिजनौर क्षेत्र में भी कई गांवों में तक पानी पहुंच गया है। जिससे चांदपुर थाने की पांडव नगर चौकी के पास सड़क दोबारा सड़क काटने से दोनों जिलों के बीच का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। इस संपर्क मार्ग को दो दिन पूर्व ही दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया था परंतु गुरुवार को गंगा का जलस्तर बढ़ा तो पानी बाहर निकलना फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे के दौरान गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे नदी किनारे बसे गांवों और खादर क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। प्रशासन और सिंचाई विभाग गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। खादर क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचले इलाकों में भरा पानी
गंगा का पानी बाहर निकल कर दूधली, भीकुंड, मखदूमपुर, बस्तोरा नारंग आदि गांव के जंगलों में भरने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
--------
स्टेट हाईवे पर पहुंचा गंगा का पानी
जलीलपुर (बिजनौर)। गंगा नदी का पानी स्टेट हाईवे बहसूमा-ठाकुरद्वारा पर बहने से पांडवनगर पुलिस चौकी के पास सड़क फिर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे सड़क पर आवागमन बंद हो गया है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को परेशानी हो रही है। 29 जुलाई को गंगा का पानी खेतों को पार कर हाईवे पर बहने लगा था। तेज बहाव से सड़क का कुछ हिस्सा बह गया था, जिससे खाई बन गई थी। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख जलीलपुर कुंतेश देवी के पुत्र कपिल चौधरी ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। उन्होंने खाई में सीमेंट और पाइप डालकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया था। बुधवार को आवागमन बहाल हुआ था लेकिन शुक्रवार को फिर पानी आने से सड़क की मिट्टी बह गई। पुलिस चौकी पांडवनगर और नारनौर गांव के बीच करीब दो फीट पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क में कटान के कारण फिर आवागमन बंद है। बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक लादकर पानी से पार जा रहे हैं। कई यात्री अपनी कारें छोड़कर पैदल या ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार्य स्थलों पर गए।

गंगा के उफान पर आने से बिजनौर की ओर चांदपुर थाने की पुलिस चौकी के बाहर भरा गंगा पानी स्रोत ग्रा

गंगा के उफान पर आने से बिजनौर की ओर चांदपुर थाने की पुलिस चौकी के बाहर भरा गंगा पानी स्रोत ग्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed