{"_id":"671d4929aac5ff7ec30748f5","slug":"disabled-person-murdered-and-body-thrown-in-tank-meerut-news-c-26-1-sal1002-130794-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिव्यांग की हत्या कर शव टैंक में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिव्यांग की हत्या कर शव टैंक में फेंका
Sun, 27 Oct 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
कैराना। कस्बे की सुंदरनगर काॅलोनी में दिव्यांग 30 वर्षीय युवक राजू की हत्या कर शव को निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक में फेंक दिया। मृतक एटा जिले के हमीरपुर का निवासी था। वह यहां पर मजदूरी करता था। पुलिस हत्या मानकर जांच में जुट गई है।
नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी दस्तावेज लेखक बाबू अली तितरवाड़ा रोड के पास स्थित सुंदरनगर कॉलोनी में मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। शनिवार की शाम लगभग चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि इस मकान के सीवर टैंक में युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक के शव को टैंक से बाहर निकलवाया।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राजू निवासी हमीरपुर जिला एटा के रूप में हुई। वह एक हाथ से दिव्यांग था। युवक का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। लोगों ने मजदूर की हत्या कर शव को टैंक में फेंके जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस भी इस बिंदू पर जांच में जुटी है कि कहीं हत्या कर तो शव टैंक में नहीं डाला गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। देर रात तक वे कैराना नहीं पहुंचे है।
सीओ कैराना श्याम सिंह का कहना है कि मजदूर की मौत हादसा है या उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है, पुलिस हर बिंदू पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।