सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को विकलांग दिवस का आयोजन किया गया। छात्राओं ने समावेशी स्कूल का मंचन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का निर्देशन एनएसएस शिविर में शबाहत अंसारी और डॉ. मोनिका शर्मा ने किया। सबा, अलीसा, निशा, मनीषा, सोनम, सोनी, अरसी, निरंजनी, गरिमा, नितिका, लायबा नूर, आलिया और गजाला ने सुंदर और भावपूर्ण प्रस्तुति दी। विकलांग का अभिनय सोनिया ने किया, जिसे प्राचार्य प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने विशेष रूप से सराहा। उन्होंने समावेशी विद्यालय की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्कूलों में नियमित रूप से होने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों में संवेदनशीलता और समावेशिता की भावना विकसित हो।