फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dirty drinking water is reaching homes from the corporation tank in Pandavnagar

पांडवनगर में निगम की टंकी से घरों में पहुंच रहा गंदा पेयजल

Thu, 07 Aug 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dirty drinking water is reaching homes from the corporation tank in Pandavnagar
मेरठ। पांडवनगर जी-पॉकेट में नगर निगम की टंकी से घरों में गंदा पेयजल पहुंच रहा है, जिसको लेकर लोगों ने बुधवार को हंगामा किया। लोगों का कहना है कि निगम में कई बार शिकायत की, लेकिन सुधार नहीं हुआ। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है और गंदा पानी पीने से संक्रमण फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

वार्ड-50 पांडवनगर निवासी शिवम राणा, संजीव जैन, राजीव और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कई दिनों से घरों में गंदा पानी आ रहा है। निगम की टंकी से घरों में पेयजल सप्लाई होता है। टंकी पर तैनात निगम के कर्मचारियों को गंदा पानी दिखाया और इसको सुधार कराने की मांग रखी। उनको अंदेशा है कि पानी की टंकी कई साल से साफ नहीं कराई गई। पानी की पाइप लाइन भी लीकेज हो सकती हैं, जिससे गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। इस मामले की शिकायत अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार से भी लोगों ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed