{"_id":"68cd583878bc60f3190ddf01","slug":"dirt-spread-from-the-camps-in-kamranwaban-locality-people-are-troubled-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109728-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कमरानवाबान मोहल्ले में डेरियों से फैली गंदगी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कमरानवाबान मोहल्ले में डेरियों से फैली गंदगी, लोग परेशान
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला कमरानवाबान में डेयरियों के गोबर से चोक हुई नालियां। स्थानीय निवासी
सरधना। नगर के मोहल्ला कमरानवाबान में डेयरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर बहाने से इलाके में गंदगी का आलम है। इसके चलते मच्छरों और मक्खियों की भरमार हो गई है। इससे क्षेत्रवासी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि इलाके में आधा दर्जन डेरियां संचालित हो रही हैं, जो प्रतिदिन गोबर और अपशिष्ट पदार्थों को सार्वजनिक नालियों में बहा रही हैं। इससे नालियां जाम हो गई हैं और संपूर्ण क्षेत्र में दुर्गंध व गंदगी फैल गई है। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासी रहीसू, फिरोज, अमजद, इमरान, इरशाद, शान और आमिर सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि जब उन्होंने डेयरी संचालकों से विरोध किया तो उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दी गईं।
उनका कहना है कि डेयरी संचालक खुलेआम कहते हैं, जहां शिकायत करनी है कर लो, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। प्रदूषण और स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे मोहल्ला निवासियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सभी अवैध डेयरियों को बंद कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।