फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Director General of Police (PAC) inspected the Police Modern School.

Meerut News: पुलिस महानिदेशक पीएसी ने किया पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण

Mon, 03 Aug 2026 08:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 03 Aug 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Director General of Police (PAC) inspected the Police Modern School.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पुलिस महानिदेशक पीएसी उत्तर प्रदेश, आलोक सिंह ने सोमवार को छठी वाहिनी पीएसी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक सैनिक विभाग विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशालाओं तथा विद्यालयी अभिलेखों और दस्तावेजों का गहन निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक ने विद्यालय परिवार और शिक्षकों से संवाद करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा अनुशासित एवं संस्कारयुक्त वातावरण के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय को भविष्य में भी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या लीना शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पुलिस महानिदेशक का स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने भी उनके प्रेरणादायी उद्बोधन को प्रेरणास्रोत बताते हुए भविष्य में मिले सुझावों पर अमल करने का भरोसा जताया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed