Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dipaavali mele meerut

Meerut News: दिवाली मेलों में उमड़ी भीड़, रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई बाजारों की रौनक

Sat, 07 Nov 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
dipaavali mele meerut

विज्ञापन
... आबूलेन फूड फेस्टिवल का रंगारंग समापन, बेगमपुल समेत कई बाजारों में सजे मेले
... मोटू-पतलू बने बच्चों के आकर्षण का केंद्र, गीत-संगीत और धार्मिक आयोजनों से उत्सवी माहौल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
दीपावली के अवसर पर शहर के प्रमुख बाजारों में आयोजित मेलों में शनिवार को रौनक रही। आबूलेन, बेगमपुल, आबूलेन केंद्रीय, रोहटा रोड सहित विभिन्न स्थानों पर दीपावली मेले लगाए गए। बाजारों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। दुकानों की सजावट देखने और खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे। मेलों में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बाजारों में घूमते मोटू-पतलू बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे।
आबूलेन व्यापार संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आबूलेन फूड फेस्टिवल 2.0 का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। आकर्षक रोशनी से सजे बाजार में तीन दिनों तक स्वाद, संगीत और उत्सव का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर विभिन्न व्यंजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
विज्ञापन

मंदिर में आयोजित पूजा में समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या में गायिका अनिशा अरोड़ा और गायक जितेंद्र खालसा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मधुर गीतों पर लोग झूम उठे। फूड स्टॉल पर भी दिनभर चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष आकाश खन्ना और महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता और शहरवासियों के सहयोग से फेस्टिवल सफल रहा। संरक्षक सुरेश सज्जनहार, कोषाध्यक्ष गौरव सेठ, उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह, रमेश चौधरी, विशाल अग्रवाल, उप महामंत्री विशाल अग्रवाल, संगठन मंत्री नितिन मोटवानी, मीडिया प्रभारी सचिन रस्तोगी सहित अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

उधर, बेगमपुल व्यापार संघ की ओर से बाजार में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। दुकानों को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। आकर्षक सजावट देखने और मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आबूलेन केंद्रीय और रोहटा रोड सहित अन्य बाजारों में भी मेले में भगवान के सुबह से शाम तक भजन गूंजते रहे। कंकरखेड़ा में सरधना रोड पर व्यापारियों फ्लाई ओवर के दोनों तरफ सुंदर लाइटों से सजावट की। देर रात घरों में भी लाइट लगाई गई। परिवारों ने उत्साह के साथ भगवान श्री राम का ध्यान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed